इस वर्ष के हरतालिका तीज उत्सव और उससे जुडी जानकारी आप लोगो के साथ साझा कर रहे है:
- क्या: श्री हरतालिका तीज का उत्सव भाद्रपद(भादो) माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है
- क्यों: इस उत्सव में स्त्रियाँ वैवाहिक जीवन में सुख, पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती है
- कैसे मनाते है: इस व्रत में महिलाये भगवान शिव और माँ पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लेती है और हरतालिका तीज व्रत कथा सुनती है
- इस वर्ष किस दिन: इस बार यह तिथि 25-26 अगस्त को आ रही है, तृतीया तिथि जर्मन पञ्चाङ्ग के अनुसार सोमवार 25.08.2025 को सुबह 09:04 बजे से प्रारम्भ होकर मंगलवार 26.08.2025 को 10:24 बजे समाप्त होगी.
- व्रत: क्योकि तृतीया में सूर्योदय 26.08.2025 की सुबह पड़ रहा है अतः व्रत मंगलवार 26.08.2025 को रखना उचित रहेगा
- पूजा मुहूर्त: पूजा मुहूर्त मंगलवार 26.08.2025 को सुबह 06:32 बजे से 09:17 बजे तक है. अतः पूजा अर्चन और कथा सुनने का कार्य मुहूर्त में ही करना अच्छा रहेगा
- व्रत पारण: क्योकि इस व्रत का पारण सूर्योदय के बाद होता है इसलिए इसका पारण बुधवार 27.08.2025 को सूर्योदय के बाद होगा
- मंदिर खुलने का समय: हरतालिका पूजन और कथा हेतु मंदिर 26.08.2025 सुबह 07:00 बजे से 09:30 बजे तक खुला रहेगा. उसके पश्चात श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू होंगी.
विभिन्न पञ्चाङ्गो, गड़ना विधि और क्षेत्र (Germany और India) की वजह से इसमें भिन्नता हो सकती है. आपको जो उचित लगे उसी के अनुसार अपना उत्सव मनाएं। आप सभी को मंदिर परिवार की तरफ से हरतालिका तीज की अनेको शुभकामनाएं।
आपका मंदिर परिवार