Important Info.

Fourth Reminder

Third Reminder

Shri Ramcharitmanas in different Languages (Reminder)

Reminder

Invitation

Nivedan
पिछले दिनों हमारे कुछ प्रेमी भाइयो के सहयोग से हमारे मंदिर में अवधी के अलावा उड़िया, कन्नड़ और गुजराती में भी श्रीरामचरितमानस उपलब्ध है. हम लोगो के मन में ऐसा विचार आया है कि क्यों न इस बार हम लोग अपने श्री रामजी के चरणों में चारो भाषा रुपी पुष्प अर्पित करे.
हम चाहते है की हर भाषा से काम से काम एक व्यक्ति पूरे पाठ में स्वर में स्वर मिलाए
विचार करे कितना विलक्षण होगा जब हम लोग एक साथ चारो भाषाओ में श्री रघुनन्दन को श्री रामचरितमानस सुनाएँगे।
क्योकि पाठ अनवरत 24 घंटे चलेगा, अतः आप कभी भी मंदिर आकर पाठ में सम्मलित हो सकते है. अच्छा होगा यदि आप अपने आने का समय फ़ोन से या whatsapp पर बता दे जिससे व्यस्था में मदद होगी.
आपका मंदिर परिवार
Important Guidelines महत्वपूर्ण सूचना: श्री रामचरितमानस पाठ 17-18 October 2026
- कितने आनंद का विषय है कि श्री रामचरितमानस पाठ कुछ ही हफ्तों में अपने नवें वर्ष में प्रवेश करेगा.
- आप सब का सहयोग ही है जो यह यात्रा यहाँ तक आ पाई है.
- इस कथा में जो आनंद का सागर छिपा है वह सिर्फ अनुभव करा जा सकता है, शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.
- हम लोगो का बहुप्रतीक्षित श्री रामचरितमानस अखंड पाठ रुपी आनंदोत्सव आरम्भ होने में अब कुछ ही समय शेष है.
- पाठ कल सुबह आरम्भ होकर लगभग 24 घंटे तक निरंतर चलता रहेगा और हममे से किसी में भी इतनी सामर्थ्य नहीं है की हम उसको अकेले पूर्ण कर सके.
- आप सभी लोग हमारे परिवार के महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है. आपके बिना हम इस उत्सव को पूर्णता प्रदान नहीं कर पाएंगे.
- हमें यह विश्वास है कि आप लोग अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर ईश्वर के चरणों में अवश्य ही उपस्थित होंगे.
- जब तक आप सब अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाएंगे यह पाठ पूर्णता को प्राप्त नहीं होगा.
- आप लोग 24 घंटे में कभी भी मंदिर आ सकते है, अतः प्रयास करे इस इस आनंद गंगा में स्नान अवश्य करे
- यदि आपकी कोई विशेष आवश्यकता है तो हमें बताए, हम उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे
- अगर आप दूर से आ रहे है और रात्रि में मंदिर में रुकना चाहे तो निश्चिंत रहे, हम लोग मिलकर उसकी व्यस्था कर देंगे
- आप यदि प्रातः जल्दी या देर रात्रि में आना चाहते है तो हमारे बंधु आपको आपके घर से लेकर और वापस घर छोड़ आ सकते है
- मंदिर में उपवास भोजन की भी व्यस्था रहेगी
- आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है आप इस पाठ में सम्मिलित हो और हमें अपनी सेवा का अवसर दे
आपका अपना मंदिर परिवार